संदेश

श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान

चित्र
श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान हमारे परिवार के वो व्यक्ति जो अब इस दुनिया में नहीं हैं  हमारे पूर्वज कहलाते हैं। अपने पूर्वजों को श्रद्धा और प्रेम के साथ याद करना और उनके नाम पर किये जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान को श्राद्ध और पिंडदान कहते हैं। सनातन धर्म में पुनर्जन्म वाद का सिद्धांत है। माना जाता है कि आत्मा अमर है अर्थात हमारे परिवार के जो लोग इस शरीर को छोड़कर चले गए हैं उनकी आत्मा किसी भी लोक में हो, पितृ पक्ष में इस धरती पर वापस आती है और वह श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान से तृप्त होकर मोक्ष को प्राप्त होती है। वैदिक धर्म के अनुसार श्राद्ध और तर्पण से पितरों को तृप्ति मिलती है और पिंडदान से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। भारत में कई स्थान पर पिंडदान किया जाता है परंतु बिहार के गया धाम में बहने वाली फल्गु नदी के तट पर किए गए पिंडदान को सबसे अधिक महत्व प्राप्त है। पिंड दान क्या होता है ? किसी भी वस्तु के गोलाकार रूप को पिंड कहते हैं। अब तो विज्ञान भी मानता है कि यह पूरा ब्रह्मांड एक ऊर्जा का स्वरूप है और गोला का रूप में चक्कर काट रहा है। इस प्रकार हमारा शरीर भी ऊर्जा...

गया ( बिहार ).....पूर्वजों की मुक्ति...Gaya Dham ...Purvajon ki mukti

चित्र
गया.... गया धाम तीर्थ.... पित्तरों की मुक्ति के लिए उत्तम स्थान है। पुराणों में गया तीर्थ की महिमा बताई गई है। गयाजी में पूरे वर्ष पिंडदान किया जा सकता है परंतु पित्र पक्ष में पिंडदान करने का विशेष महत्व है। गया में साल में एक बार 17 दिन का मेला लगता है जिसे पितृपक्ष मेला कहते हैं। पित्र पक्ष में फल्गु नदी के तट पर विष्णुपद मंदिर के पास और अक्षय वट के पास पिंड दान करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है। भगवान श्रीराम ने भी अपने पिता का पिंडदान फल्गु नदी के तट पर किया था।  हिंदुओं के लिए गया मुक्ति क्षेत्र और मोक्ष प्राप्ति का स्थान है।आस्था और धर्म का प्रतीक मुक्तिधाम गया छोटी-छोटी पहाड़ियों के बीच बसा हुआ धार्मिक नगर है जोकि  वेदानुसार सप्तपुरियों में से एक मुक्तिपद तीर्थ स्थल है फल्गु नदी के पश्चिमी किनारे पर बसा गया श्राद्ध एवं पिंडदान के लिए विख्यात है। फल्गु नदी सतह पर सिर्फ और सिर्फ बालू का ढेर है और ज़मीन से कुछ फीट नीचे, पानी से लबालब.. छ्ठ में इस सूखे रिवर बेड में छोटे छोटे कुंड खोद कर पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है.. हर वर्ष गया में पिंडदा...

प्रयागराज.....इलाहाबाद दर्शनीय स्थल...prayagraaj....Allahabad ke darshniye sthal

चित्र
  प्रयागराज उत्तर प्रदेश का प्रयागराज एक मशहूर शहर है। इसका पुराना नाम इलाहाबाद भी है जो कि अभी हाल ही में बदल दिया गया। प्रयागराज एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है इसे भारत ही नहीं बल्कि विश्व के प्राचीनतम शहरों में से जाना जाता है। पूरे विश्व में यह कुंभ नगरी के नाम से मशहूर है यहां 12 वर्ष में कुंभ वा 6 वर्ष में अर्ध कुंभ का मेला लगता है जो कि पूरे विश्व में मशहूर है।  मुगल सम्राट अकबर ने सन् 1583 इस्वी में यहां इलाहाबाद किला बनवाया था और इसे अल्लाह का शहर के नाम से पुकारा, जिसे बाद में इसे इलाहाबाद के नाम से जाना जाने लगा। इलाहाबाद के अमरुद पूरे भारत में प्रसिद्ध है अगर आप इलाहाबाद घूमने आए तो यहां के  अमरूद का स्वाद जरूर लें। इलाहाबाद की चाट भी बहुत मशहूर है। यहां का स्ट्रीट फूड आपके मुंह में पानी ला देगा। इलाहाबाद स्टेशन से प्रयागराज मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है। पवित्र त्रिवेणी संगम अक्षयवट प्रयागराज ऐसी मान्यता है की जब तक प्रयाग में स्नान के बाद अक्षय वट के दर्शन और पूजन न किये जाएं तब तक स्नान का पुण्य नही मिलता। ऑल सेंट कैथेड्र...

माँ गंगा का धरती पर अवतरण...Ma Ganga Ka Dharti Par Avtran

चित्र
जय माँ गंगे.... प्रतापी इक्ष्वाकु वंश में एक धर्मात्मा राजा सगर हुए हैं। उनकी प्रशंसा के कारण देवताओं का राजा इंद्र उनसे बहुत ईर्ष्या करता था।  ईर्ष्या किससे किसको हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। और ईर्ष्या बहुत ही खतरनाक होती है, यह नहीं कहा जा सकता  कि कोई छोटा आदमी बड़े इंसान से ईर्ष्या करता है, बल्कि कोई बड़ा इंसान भी किसी छोटे व्यक्ति की किसी विशेष गुण के कारण उससे ऐसा कर सकता है। महाराज सगर साधारण मनुष्यों के राजा थे और अपने धार्मिक और अच्छे गुणों के कारण प्रशंसा पाते थे। जबकि इंद्र देवताओं के राजा हैं फिर भी वह राजा सागर से ईर्ष्या करते हैं। तो यह जानना बहुत मुश्किल है कि कोई किसी से क्यों ऐसा कर सकता है। इसलिए जब महाराज सगर ने अश्वमेघ यज्ञ करने का निश्चय किया तो इंद्र ने उनका यज्ञ निष्फल करने के लिए यज्ञ का घोड़ा चुरा लिया, और पाताल लोक में ले जाकर कपिल मुनि के आश्रम में छुपा दिया।  अगर किसी व्यक्ति को किसी से ईर्ष्या है तो वह उसका अहित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। जैसे देवताओं के राजा इंद्र राजा होते हुए भी महाराज सागर का यज्ञ का घोड़ा चोरी क...

बनारस (काशी).......BANARAS

चित्र
वाराणसी ..... भगवान शिव की नगरी। बनारस (काशी)  दुनिया का सबसे प्राचीन नगर है।भगवान शिव के वचन अनुसार बनारस में भगवान शिव सदा के लिए विराजमान हैं। प्राचीन समय के मनुष्यों द्वारा काशी का निर्माण ऐसी योजना के द्वारा किया गया कि जिससे वह पूरा क्षेत्र हमेशा ऊर्जावान रहे  और ऊर्जा हमेशा जमीन से ऊपर रहती है। इसलिये कहा गया की काशी जमीन पर नहीँ वह जमीन से ऊपर है। काशी भगवान शिव को इतना पसंद आया कि वह हमेशा के लिए वहीं बस गए। काशी को मोक्ष प्राप्त करने का स्थान भी कहा गया है। कहते हैं जिसकी मृत्यु काशी में होती है उसे मोक्ष प्राप्त हो जाता है। तो प्राचीन समय से लोग अपनी मुक्ति की प्राप्ति के लिए काशी में बसने के इच्छुक रहे और जो काशी में नहीं बस पाए उनकी भी यह इच्छा रही कि उनकी मृत्यु बनारस में हो। वाराणसी नाम भी यहां बहने वाली दो नदियां वरुणा और अस्सी के नाम पर पड़ा।   शास्त्री संगीत के बनारस घराने की पहचान पूरे देश में है। भारत के कई महान लोगों का सम्बन्ध बनारस से रहा है। जैसे कबीर, रविदास, स्वामी रामानंद, त्रैलंग स्वामी, शिवानन्द गोस्वामी, मुंशी प्रेमचंद, जयशं...

जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान.....Jim Corbett National Park

चित्र
जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान..... जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान शहर के व्यस्त और उबाऊ जीवन से निकलकर कुछ दिनों के लिए जंगल के प्राकृतिक वातावरण में रहने का अवसर देता है।  उत्तराखंड में जिम कार्बेट पार्क स्थित है।   यह पार्क 1936 में स्थापित हुआ था तब इसका नाम हेली नेशनल पार्क था। 1952 में इसका नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क रख दिया गया। व एक बार फिर से 1957 में इसका नाम बदलकर जिम कार्बेट नेशनल पार्क कर दिया गया जो कि एक मशहूर शिकारी था।   जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के सरकारी संरक्षण के बाद अधिकारियों की स्वीकृति व अनुमोदन के बिना जिम कॉर्बेट पार्क में घूमना अवैद्य है।  जीप सफारी इस विशाल पार्क में घूमने का एक प्रभावी तरीका है। वन्यजीवों को देखने के उत्सुक लोगों के लिए पार्क में पक्षियों और स्तनधारियों की एक विस्तृत श्रंखला है। यहाँ पर आप चीतल, जंगली सूअर, सांभर, हॉग हिरण, तेंदुआ, सियार, हाथी, भौंकने वाले हिरण, आम लंगूर, ऊदबिलाव आदि की खोज कर सकते हैं। और पक्षी जैसे बुलबुल, कोयल, मधुमक्खी खाने वाले, वारब्लर, फ्लाईकैचर, रॉबिन, आदि को भी देख सकते हैं। जिम कॉर्...